हर घर नल जल” से वंचित 1028 टोलो को चिन्हित कर नया योजना स्वीकृत किया गया

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी जिलाधिकारी के द्वारा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के पदाधिकारी के साथ “हर घर नल जल” योजना की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में कार्यपालक अभियंता पीएचईडी द्वारा बताया गया कि “हर घर नल जल” से वंचित 1028 टोलो को चिन्हित कर नया योजना स्वीकृत किया गया है l जिसका निविदा कार्य प्रगति पर है। पंचायती राज विभाग से हस्तांतरित योजना के विद्युत विपत्र के भूगतान एवं पम्प चालक के मानदेय भुगतान की समीक्षा कर इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही एक वार्ड में एक से अधिक योजना होने पर वार्ड के सभी पम्प चालक को मानदेय देने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा प्राप्त हो रहे शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश विभागीय पदाधिकारी को दिया गया।

नौतन में मनरेगा योजना में 1 ही फोटो से 2 योजना में बन रही हाजरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *