विकास योजनाओं को पूरा करने में मानक गुणवत्ता और निर्धारित समयबद्धता का सुनिश्चित करें अनुपालन:गरिमा
नगर निगम के विभिन्न वार्डों की कुल 78.59 लाख लागत की आधे दर्जन विकास योजनाओं का महापौर ने सौंपा कार्यादेश

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बेतिया। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से संबंधित कुल 78.59 लाख लागत की आधे दर्जन विकास योजनाओं का कार्यादेश महापौर गरिमा देवी सिकारिया के द्वारा निविदा प्रक्रिया के तहत चयनित संवेदकों को सौंपा गया। इस मौके पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि चयनित विकास योजनाओं को पूरा करने में मानक गुणवत्ता और कार्यादेश के अनुसार निर्धारित समयबद्धता का अनुपालन अचूक रूप से सुनिश्चित किया जाए। महापौर ने बताया कि कार्यादेश सौंपने से पूर्व की तकनीकी और निविदा प्रक्रिया को पूरा करने में पहले ही अधिक समय लग गया है। जिसके कारण संबंधित लोगों हुई परेशानी और असुविधा के लिए मैं खेद जताना चाहूंगी। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि कुल 78,58,932 रूपये लागत वाली विकास योजनाओं में वार्ड 39 में बड़ा नहर से होते हुए अजय राम के घर होते हुए प्रभु नाथ कुमार के घर तक सड़क निर्माण कार्य पर 754021 खर्च वाली योजना का कार्यादेश सौंपा गया है। वही वार्ड 18 में चंद्रिका प्रसाद के घर के पीछे से सुरेंद्र पाल के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य पर 303565 तथा वार्ड 17 में परजित कृष्ण के घर से मदन गोपाल के घर तक की सड़क का उच्चीकरण के साथ पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य के साथ लाल बाबू मास्टर के घर से निर्मल अग्रवाल के घर तक की भी सड़क उच्चीकरण एवं नाला निर्माण कार्य और प्रकाश भाई के घर से राकेश पाण्डेय वो हीरालाल पटेल के घर तक सड़क उच्चीकरण के साथ नाला निर्माण कार्य के लिए कुल 20,54622 का कार्यादेश सौंपा गया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसी प्रकार वार्ड 23 में प्रधान डाकघर के सामने से ध्रुव प्रसाद का घर होते हुए वरीय अधिवक्ता अब्दुल हई साहब के घर तक नाला एवं ओमप्रकाश प्रसाद के घर से मेन रोड तक नाला एवं उज्जैन टोला में मोहम्मद फकरुद्दीन के घर से मुन्ना कुमार के घर जाने वाली सड़क निर्माण कार्य के लिए कुल 43,0201 की योजनाओं को मिली नगर निगम बोर्ड से स्वीकृति के आधार पर कार्यादेश सौंपा गया है। इसी प्रकार वार्ड 16 में छोटी ईदगाह उज्जैन टोला कब्रिस्तान के अंदर चहारदिवारी का निर्माण पर 2628571 तथा वार्ड 01 में बसंत टोला में कब्रिस्तान का चहारदिवारी निर्माण कार्य की कुल 1687952 लागत वाली योजना का कार्यादेश सौंपा गया है।










