8 जगहों पर स्मार्ट सिग्नल लाईट सिस्टम लगाया जायेगा – महापौर

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी महापौर श्रीमती प्रीति कुमारी के निर्देशानुसार मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र में 8 स्थलों पर नगर निगम के द्वारा स्मार्ट सिग्नल लाइट सिस्टम का स्थापन की निविदा की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं । संवेदक के साथ एग्रीमैंट कर कार्यालय निर्देश 15 दिन में जारी कर दिया जायेगा । प्रथम चरण में अवधेश चौक, गांधी चौक, सदर अस्पताल चौक, गायत्री मंदिर के पास, छतौनी चौक, जानपुल चौक, कचहरी चौक और बरियारपुर चौक पर ट्रैफिक लाइट सिस्टम लगाने का प्रताव लिया गया हैं । साथ ही निगम क्षेत्र में महत्वपूर्ण चौक चौराहे पर ट्रैफिक पोस्ट का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव पास किया गया हैं, इस कार्य को जल्द से जल्द कराने का प्रयास किया जायेगा। जिससे शहर में ट्रैफिक कंट्रोल करने में आसानी होगी और मोतिहारी शहर वासियों को जाम की समस्या से निजात मिलेगा l

बिहार में अपराधियों ने एक शिक्षक की हत्या कर दी,बेतिया के नरकटियागंज की है जहां गुरुवार को शिक्षक समेत दो लोगों के शव बरामद किए गए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *