गणतंत्र दिवस पर मीडिया हाउस प्रेस कार्यालय, जिला मुख्यालय, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, कार्यालयों पर हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मीडिया हाउस प्रेस कार्यालय/प्रेस क्लब डाला पर सियाराम गुप्ता (रौनियार) ने ध्वजारोहण किया, ध्वजारोहण के उपरांत गरीब आदिवासी एवं मजदूरों के बच्चों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। मौके पर डा ए के गुप्ता (रौनियार) श्री प्रकाश द्विवेदी, डॉ योगेश कृष्ण, शाहनवाज साहब, सुनीता देवी, सुमन देवी, प्रभावती देवी, कलावती देवी, आरती देवी आदि लोग उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर प्रांगण में जिलाधकारी बी एन सिंह ध्वजारोहण राष्ट्रगान के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, चुर्क पुलिस लाइन चुर्क में मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, नगर पालिका रावट्सगंज में अध्यक्ष रूबी प्रसाद, रावट्सगंज तहसील परिसर में जिला जज रविंद्र विक्रम सिंह, हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट में मुख्य अतिथि आर पी सिंह, हिंडालको फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हिंडाल्को के मुखिया समीर नायक, ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट में मुख्य अतिथि मनीष गर्ग, ताप विद्युत परियोजना में मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर आर के अग्रवाल, अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री डाला में यूनिट हेड संजीव हिवरेकर, नगर पंचायत डाला में नगर पंचायत अध्यक्षा फूलवन्ती देवी, भारतीय जनता पार्टी कर्यालय, समाजवादी पार्टी कार्यालय के साथ-साथ अन्य सभी कार्यालय पर भी ध्वजारोहण किया गया।

यूपी-एमपी अंतरराज्यीय बॉर्डर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *