शिविर में सैकड़ों ग्रामीण मरीजों को मिला निःशुल्क जांच के साथ दवा।
बाला जी हॉस्पिटल एण्ड ट्रॉमा सेंटर एवं पूर्वांचल स्पेशलिटी एंड ट्रॉमा सेंटर ने लगाया शिविर।


कृपा शंकर पांडेय, चोपन/सोनभद्र-बाला जी हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेंटर एवं पूर्वांचल स्पेशलिटी एंड ट्रॉमा सेंटर की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं दी गईं। हॉस्पिटल के डॉक्टर अभय कुमार सिंह और डॉक्टर मांसी ने बताया कि ऐसे सेवा कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जो ग्रामीण क्षेत्र के असहाय और गरीब मरीज हैं, उनकी आर्थिक मदद करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

वही पूर्वांचल स्पेशलिटी एंड ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर उमेश कन्नौजिया एवं डॉक्टर अरविन्द त्यागी ने भी भीड़ को संभालते हुए सामूहिक रूप से उपचार करते हुए बताया कि ज्यादा तर इस तरह का कैम्प लगाकर सेवा करने में हम लोगों को बहुत ही आनन्द आता है। ऐसे में हमें अगर बार-बार काशी क्षेत्र से सोनभद्र आना हुआ तो हम सेवा के लिए तत्पर्य हाज़िर होंगे। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने इस पहल की खूब सराहना की। उनका कहना था कि अगर स्थानीय स्तर पर ऐसे स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती रहें, तो उन्हें बड़े शहरों में इलाज के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में सैकड़ों मरीजों का इलाज किया गया। इस दौरान बाला जी हॉस्पिटल की टीम एण्ड ट्रॉमा सेंटर साथ ही पूर्वांचल स्पेशलिटी एंड ट्रॉमा सेंटर ने ग्रामीणों को हर समय सेवा के लिए तैयार रहने का आश्वासन दिया। इस अवसर सौरभ सिंह, विमलेश दीक्षित, शानू तिवारी, शिवम पटेल, विमलेश कुमार, रोहणी सिंह, स्नेहा कुमारी, दिव्या पाण्डेय, शहजादी सहित पूरी बाला जी हॉस्पिटल की टीम मौजूद रही।











