आरपीएफ ने संयुक्त रूप से सड़क उपयोगकर्ताओं को समपार फाटक पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों और पम्पलेट का किया वितरण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 15ता०बोकारो। अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रासिंग जागरूकता दिवस के अवसर पर इंस्पेक्टर आर पी एफ बोकारो एवं एसएमआर, सुरक्षा निरीक्षक, एसएसई/पी.वे के साथ संयुक्त रूप से आरपीएफ पोस्ट/बोकारो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम बोकारो रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया। समपार फाटक संख्या- एमआर-45 तुपकादी- राजाबेरा स्टेशनों के बीच उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 यात्रियों और लगभग 100 सड़क उपयोगकर्ताओं को समपार फाटक पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक करते हुए सड़क उपयोगकर्ताओं के बीच पम्पलेट भी वितरित किया ।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










