डाला-निर्माण कार्य को लेकर मलिन बस्ती एवं अल्ट्राटेक के कर्मचारीयों के बीच विवाद, पुलिस ने मामले को कराया शांत.!


मीडिया हाउस सोनभद्र-डाला नगर पंचायत द्वारा मलीन बस्ती वार्ड नंबर 2 में नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा था। निर्माण कार्य रोकने पहुंचे अल्ट्राटेक कंपनी के अधिकारियों से बस्ती के लोगो के बीच कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मामले को शांत करते हुए दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया। मौके पर पहुंची सीओ डा.चारु द्विवेदी ने स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की बात कहते हुए दोनो पक्षो की बातों को सुनते हुए दोनों पक्षों को समझाया।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को नगर पंचायत द्वारा मलीन बस्ती स्थित वार्ड नंबर 2 में नाली निर्माण कार्य हो रहा था कार्य को रोकने हेतु अल्ट्राटेक के अधिकारी व सुरक्षाकर्मियों पहुँच गये इसी बीच मलीन बस्ती वासियों से कहासुनी होने लगी मामला इतना बढ़ गया कि आपस में मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराकर दोनों पक्षों को चौकी में आने को कहा दोनों पक्षों से लोग पुलिस चौकी में पहुंच गए। चौकी प्रभारी आशीष पटेल ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर चोपन थाने पर जाने को कहा।
नगर पंचायत अध्यक्ष फूलवंती कुमारी ने कहा कि अल्ट्राटेक द्वारा मनमानी रवैया अपनाकर मलीन बस्ती के निवासियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। यह निर्माण कार्य सरकारी विकास निधि से हो रहा है जिसे अल्ट्राटेक द्वारा रोका जा रहा है, जबकि जहा बस्ती है वहा नियमानुसार विकास कार्य कराया जा रहा है जो नगर पंचायत के एजेंडे में शामिल है।
नगर क्षेत्राधिकारी डा.चारू द्विवेदी ने कहा कि नाली निर्माण रोकने को लेकर मलीन बस्ती व अल्ट्राटेक के लोगों के बीच मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों को भविष्य में विवाद न करने की हिदायत दी।
डाला-इस संबंध में बन्ने सिंह राठौड़ एडमिन हेड ने अल्ट्राटेक कंपनी का पक्ष रखते हुए कहा कि उपरोक्त जमीन अल्ट्राटेक की है और खतौनी भी कंपनी के नाम पर है दिनांक 05/02/2025 को लगभग 10 बजे, कंपनी के अधिकारी डाला सेक्टर C हनुमान मंदिर के पास, स्थानीय लोगों (बाबूंदर पाठक) द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को देखने गए। अधिकारी गाड़ी में बैठकर जा रहे थे, तो बबुन्दर पाठक एवं उनके दो बेटे रोहित एवं मोहित पाठक वहां आए, और गालीया देने लगे। उन्होंने आठ-दस लोगों को और बुला लिया और अधिकारियों के साथ मारपीट करने लगे। इसकी सूचना डाला चौकी को फोन कर दी। मारपीट में अधिकारियों को चोटें लगीं।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










