ग्वालियर से किडनैप हुआ बच्चा मिला, पुलिस ने मुरैना के माता बसैया से किया बरामद

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी ग्वालियर-ग्वालियर से किडनैप हुआ 6 साल का बच्चा शिवाय गुप्ता मिल गया है। पुलिस ने गुरुवार रात में उसे मुरैना के माता बसैया इलाके बरामद किया है। बाइक सवार बदमाश शिवाय को बंशीपुरा गांव में एक ईंट भट्‌टे के पास छोड़कर भाग गए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से मुरैना-धौलपुर के बीच माता बसैया इलाके में पहुंची। पुलिस ने बच्चे को अपनी निगरानी में लिया है। बच्चे की उसके मां-पिता से वीडियो कॉल पर बात भी कराई है। बच्चे को लेने उसके परिजन मुरैना के माता बसैया के लिए रवाना हो गए हैं।शिवाय के पिता राहुल गुप्ता ने बताया कि बच्चे से उनकी बातचीत हो गई है। वह सकुशल है। उन्होंने पुलिस को तत्काल एक्शन पर धन्यवाद दिया और पुलिस की सराहना की है। बंशीपुरा गांव में शिवाय एक जगह पर खड़ा था। वह रो रहा था।किसी ने बच्चे को पहचान लिया की यह ग्वालियर से किडनैप किया हुआ बच्चा ही है। उसने बच्चे को काजीबसई गांव के सरपंच को सौंप दिया। सरपंच ने बच्चे के माता-पिता से संपर्क किया, पुलिस को सूचना दी, बच्चा माता पिता को सोप दिया गया है

लोक निर्माण मंत्री श्री भार्गव द्वारा 227 करोड़ की लागत के 47 कार्यों को मंजूरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *