बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा दिलाने के मकसद से हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद  रामसकल की उपस्थिति में आज डायट परिसर उरमौरा में जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा दिलाने के मकसद से हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि सांसद राम सकल  व जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ,जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह सहित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडे जी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर समस्त अतिथियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग एवं बाल विकास व पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित उत्सव कार्यक्रम में एक तरफ कस्तूरबा गांधी विद्यालय परिवार की छात्राओं के द्वारा सुंदर स्वागत गीत,सरस्वती वंदना व हर हर शंभू के मनमोहक नृत्य व गीत की प्रस्तुति की गयी। वहीं वक्ताओं की कड़ी में एसआरजी संजय मिश्र  व एआरपी हृदेश कुमार सिंह द्वारा निपुण भारत मिशन व राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिपेक्ष्य में पूर्व प्राथमिक शिक्षा के उद्देश्यों, प्री प्राइमरी शिक्षा में राज्य के प्रयासों सहित स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में दी जा रही है बच्चों को तकनीकी शिक्षा के विविध आयामों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। इस मौके पर कंपोजिट विद्यालय तेलजर विकासखंड म्योरपुर के शिक्षक शंभू नाथ जी द्वारा नन्हे मुन्ने बच्चों के मन, विचार व कल्पनाओं पर आधारित पुस्तक किंचित बालमन का विमोचन सांसद सहित समस्त गणमान्य अतिथियों के कर कमलों द्वारा भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अन्य प्रस्तुतियों में विकासखंड नगवा एवं रॉबर्ट्सगंज की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों , शिक्षिकाओं व एआरपी संजय जायसवाल के द्वारा एक सुंदर नाटक की प्रस्तुति व वंडर बॉक्स की तकनीकी प्रस्तुति शिक्षिका बीना रानी श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

सड़क पर जाम और दुर्घटनाओं से बचने के लिए नगर पंचायत ओबरा ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान.

इस अवसर पर जिलाधिकारी  बी0एन0 सिंह ने आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान किया जाये और उन्हें पठन-पाठन हेतु स्कूलों में आने के लिए उनमें रूचि के प्रति जागरूक किया जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप बच्चों को दी जा रही शिक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा विद्यालयों के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस मौके पर  पूर्व सांसद, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्रा को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने पर पाठ्य सामग्री व कुछ धनराशि देकर सम्मान पूर्वक प्रोत्साहित किया किया।

आयोजित कायक्रम के उद्बोधन के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी  नगवा द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 व स्कूल रीडीनेस प्रोग्राम सहित आयु वर्ग 3 से 6 वर्ष के बच्चों के तकनीकी पूर्ण पठन-पाठन पर विचार रखा गया, वहीं दूसरी तरफ खंड शिक्षा अधिकारी बभनी पी० एस० राम द्वारा सुंदर गतिविधियों और गीत की प्रस्तुति की गई। संपूर्ण कार्यक्रम के संयोजक व जिला समन्वयक ( प्रशिक्षण ) जय किशोर वर्मा द्वारा जनपद को निपुण जनपद बनाए जाने संदर्भित समीक्षात्मक व्याख्या करते हुए अति शीघ्र कार्य पूर्ण करने हेतु शिक्षक, शिक्षिकाओं अभिभावकों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आवाहन किया गया। आयोजित कायक्रम में सभी विकासखण्डों से नोडल शिक्षक ,नोडल शिक्षक संकुल ,आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकत्री सहित दो निपुण बच्चों को स्टेशनरी किट, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर समस्त विकास खण्डों केआदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी गण, डायट प्रवक्ता गणों, बालिका शिक्षा, कस्तूरबा गांधी विद्यालय परिवार की शिक्षिकाये , बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहित सैकड़ो की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *