श्रम विभाग, थाना मानव तस्करी रोधी (AHT) की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया बाल श्रम उन्मूलन अभियान

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-बी एन सिंह, जिलाधिकारी व अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे बाल श्रम उन्मूलन अभियान के क्रम में आज दिनांक 29-03-2025 को श्रम विभाग, थाना मानव तस्करी रोधी सोनभद्र (AHT) की संयुक्त टीम द्वारा कस्बा रामगढ़ मार्केट सहित विभिन्न स्थानों पर बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत चार नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराते हुए सम्बंधित नियोक्ताओं के विरुद्ध टीम द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव द्वारा बताया गया कि बाल श्रम उन्मूलन अभियान जनपद स्तर पर संयुक्त टीम द्वारा चलाया जा रहा है।
रेस्क्यू टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी, शिवेन्द्र प्रतापसिंह, थाना मानव तस्करी रोधी से प्रभारी एएचटी रामजी यादव, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, आरक्षी पंकज कुमार उपस्थित रहे।

लालच देकर ईसाई धर्म में धर्मांतरण कराने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *