स्कूल चलो अभियान के रैली को जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किये रवाना

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-उत्तर प्रदेश सरकार के समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत सोनभद्र के बगुआरी ग्राम पंचायत के गड़ौरा मजरे से सोनभद्र जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडे और मुख्य चिकित्सा अधिकारी  अश्विनी सिंह ने स्कूल चलो अभियान और संचारी रोगों के विरुद्ध अभियान को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किये, इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को स्कूल में नामांकित कराने के साथ ही साथ नित्य प्रति स्कूल भेजने के लिए बच्चों के अभिभावकों से अपील किये, बच्चों को समझाते हुए प्रेरित किया कि नित्य प्रति स्कूल आने से ही उनका भविष्य बेहतर हो सकता है और वह एक सुयोग्य , शिक्षित तथा समर्थ नागरिक बन सकते हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं ऑपरेशन कायाकल्प ,डीबीटी ,निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, पीएम पोषण योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी ने कहा कि 15 अप्रैल तक सभी 6 से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन किया जाये, इस दौरान संचारी रोगों के प्रसार को रोकने हेतु जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित जब जनसमुदाय और छात्र-छत्राओं को शपथ भी दिलाई गई। साथ ही हाथ धुलाई, शौचालय व मच्छरदानी का प्रयोग और व्यक्तिगत स्वच्छता तथा उत्तम स्वास्थ्य से समृद्धि के महत्व आदि पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्वनी सिंह ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पांडेय, जिला सूचना अधिकारी विनय सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी धनंजय कुमार सिंह, क्वॉलिटी कोऑर्डिनेटर श्री वरुण त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक कमलेश सिंह, संदीप पांडेय, अनामिका आंचल, हृदेश सिंह सहित अन्य अध्यापकगण, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं अन्य ग्रामवासी आदि उपस्थित रहें।

जिलाधिकारी ने फीता काटकर व पोलियों ड्राप पिलाकर संघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान का किया शुभारंभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *