मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल द्वारा डाला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

मीडिया हाउस डाला सोनभद्र-मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल गोधन मोड़ चंदौली द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर डाला बाजार में निःशुल्क के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय सिंह अध्यक्ष, डाला बिल्ली क्रशर एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया, मौके पर डाला नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती देवी मौजूद रही।
मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर डाला बाजार में आयोजित मेडिकल कैंप में वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा शुगर बीपी नाक कान गला दांत मुंह हड्डी एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु एवं बाल रोगो से सबंधित आए हुए मरीजों का शुगर बीपी एवं स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवा का वितरण, 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का आयुष्मान कार्ड, अस्पताल द्वारा फैमिली कार्ड भी बनाया गया।
मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल के डा आनंद श्रीवास्तव (मेडिकल सुपरीटेंडेंट) ने बताया कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का यह आयोजन जनपद सोनभद्र के डाला ओबरा आदि कई स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों को मेडिकल कैंप का लाभ मिल सके। शिविर में आए मरीज के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच  के साथ-साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य परिवार कार्ड की व्यवस्था है। मरीजों के अस्पताल आने पर ओपीडी/जांच में 50 आईपीडी में 25 और दवा में 10 प्रतिशत की विशेष छूट दिया जाएगा।
साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की निशुल्क सुविधा उपलब्ध है मरीज अपने साथ आधार कार्ड व रजिस्टर्ड मोबाइल साथ लेकर आना अनिवार्य है। ताकि उनका आयुष्मान कार्ड बन सके। उक्त अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एस.एन.पांडे मेडिसिन, डा अभिनव, नाक कान गला, डा आशुतोष विक्रम, हड्डी रोग, डा पुष्पेंद्र सिंह, सर्जन, डा आशुतोष पांडे, बाल रोग, डा मुस्कान, स्त्रियों प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डा ए के गुप्ता (रौनियार), अजय राय (मार्केटिंग मनेजर) अवधेश यादव (मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव) अजय यादव, तुषार जोश, विजय चौहान, अमरेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे। 

ग्राम्य पर्यटन-गंगा आरती का आयोजन कराने पर ग्रामीणो से की गयी वार्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *