जनपदीय पुलिस के थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी सोनभद्र-आगामी त्यौहार बकरीद के अवसर पर शान्ति, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपदीय पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों तथा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में मय पर्याप्त पुलिस/पीएसी बल के साथ पैदल गश्त/फ्लैग मार्च किया गया । इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी व क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना घोरावल, थाना रायपुर, थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस बल द्वारा कस्बा रामगढ़ में फ्लैग मार्च/रूट मार्च किया गया।
इस दौरान मिश्रित आबादी वाले इलाकों में गश्त करते हुए स्थानीय लोगों से वार्ता की गयी तथा उन्हें बकरीद का त्योहार शान्तिपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस एवं प्रशासन की सहायता करने की अपील की गयी। इसके अतिरिक्त जनपदीय पुलिस के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में मयफोर्स पैदल गश्त किया गया । पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले मस्जिदों/मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों तथा मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियों का जायजा लिया गया व सर्वसमुदाय के धर्मगुरुओं, आम जनमानस एवं व्यापारियों तथा सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता की गयी तथा बकरीद को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी ।
इसके साथ ही शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा त्योहार के दृष्टिगत प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस बल द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहकर बकरीद त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराया जायेगा । इस दौरान आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास दिलाते हुए उन्हें आश्वस्त किया गया कि पुलिस बल त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने तथा आम जनमानस की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है ।










