प्रदेश सरकार द्वारा वितरित स्मार्टफोन/टेबलेट से छात्र-छात्राओं को मिल रही है तकनीकी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं को तकनीकी सशक्तीकरण हेतु टेबलेट/स्मार्टफोन वितरण योजना लागू की है। इस योजना को ‘‘स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना’’ के नाम से संचालित किया गया है। प्रदेश सरकार का ध्येय है कि छात्र/छात्राओं किसी भी आर्थिक समस्यां के कारण तकनीकी शिक्षा में पीछे न रहें। उन्हें आधुनिक तकनीक का ज्ञान होना जरूरी है। यह योजना युवाओं को कौशल विकास और शिक्षा प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाने पर केन्द्रित है। इस योजना का उद्देश्य है कि युवाओं को नेतृत्व क्षमता प्रदान करने के लिए आवश्यक संसाधन और अवसर प्रदान किया जाये। युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करते हुए रोजगार से लगाना तथा व्यावसायिक कौशल/ शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनाना है। यह योजना युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार का महत्वपूर्ण कदम है और युवाओं के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता है।

स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत उच्च/उच्चतर शिक्षण संस्थाओं स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरामेडिकल तथा नर्सिंग आदि के अन्तर्गत अध्ययनरत छात्र, छात्राओं को बिना पंजीकरण के लाभान्वित किया जाता है। प्रदेश की परिधि में आने वाले केन्द्रीय विश्वद्यिालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी बिना पंजीकरण के लाभान्वित किया जाता है। लाभार्थियों का डिजीशक्ति पोर्टल पर डाटा अपलोड एवं सत्यापन की त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है। लाभार्थियों की पात्रता हेतु संबंधित संस्थान द्वारा लाभार्थियों का डाटा अपलोड वेरीफाई संबंधित विश्वविद्यालय द्वारा अप्रूव करते हुए संबंधित विभाग द्वारा लॉक किया जाता है। लॉेक होने के पश्चात लाभार्थी द्वारा आधार प्रमाणीकरण किये जाने के उपरान्त लाभार्थी को उपकरण प्राप्त कराया जाता है। लाभार्थियों को टेबलेट/स्मार्टफोन संबंधित जनपद के शिक्षण संस्थान के माध्यम से वितरित किया जाता है।

यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु आवश्यक कदम उठाये जायें-जिलाधिकारी

उत्तर प्रदेश देश में सबसे बड़ी युवा शक्ति वाला राज्य है। प्रदेश की युवा शक्ति को सशक्त बनाने और उसे वर्तमान व भविष्य की जरूरतों के अनुसार कौशल प्रदान करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाये है। यह योजना युवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रभावी साबित हो रही है। यह योजना वर्ष 2022-23 से 05 वर्षों हेतु लागू की गई है। इसका प्रबन्धन और पूरी प्रक्रिया को पेपरलेस संचालन के लिए डिजीशक्ति वेब पोर्टल विकसित किया गया है। वितरित किये जा रहे उपकरण में ऐप का उपयोग विभागों द्वारा शैक्षणिक, कैरियर और रोजगार संबंधी जानकारी लिंक के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के उपकरणों पर फ्लैस सन्देश प्रारूप में भेजने का प्राविधान है। वितरित उपकरणों में बूट लोगो पर वॉलपेपर उपलब्ध एवं एम0डी0एम0 के माध्यम से बूट लोगो एवं वॉलपेपर परिवर्तनीय है। प्रदेश सरकार विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को उनकी शिक्षा को तकनीक के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इस योजना के तहत प्रदेश के 2 करोड़ छात्र/छात्राओं को स्मार्टफोन/टेबलेट वितरित किया जा रहा है। इस योजना के अन्तर्गत लगभग 58 लाख स्मार्टफोन/टेबलेट वितरित किये जा चुके है। शिक्षा प्राप्त कर रहें छात्र-छात्रायें स्मार्टफोन/टेबलेट प्राप्त कर प्रसन्न होते हुए अपना गुणवत्तायुक्त शैक्षणिक विकास कर रहें है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *