महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है मिशन शक्ति का उद्देश्य – साधना मिश्रा

कृपा शंकर पांडेय,चोपन-चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह की ओर से नगर के गुरुद्वारा इंटरमीडिएट कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया गया इस दौरान पुलिस ने सेल्फ डिफेंस व पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी साथ ही मुसीबत में हेल्पलाइन नंबर डायल कर सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया

इसी तरह से कार्यक्रम के दौरान साधना मिश्रा द्वारा बाल विवाह को लेकर छात्रों को जानकारी देते हुए बताया गया की किस प्रकार से बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है बल्कि एक अभिशाप है बाल विवाह से होने वाले अन्य नुकसान के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तो वहीं संबंधित विद्यालय की छात्राओं ने बाल विवाह पर नाट्य रूप प्रस्तुत कर उसके माध्यम से होने वाले नुकसान के बारे में प्रकाश डाला इसके अतिरिक्त छात्राओं द्वारा नाटक के माध्यम से महिला उत्पीड़न के बारे में रूपांतरित स्वरूप दिखाया गया और ऐसी स्थिति आने पर किस प्रकार से पुलिस की सहायता लेनी चाहिए इस बारे में भी जानकारी दी गई तो वहीं महिला पुलिस कर्मी द्वारा वूमेन पावर लाइन 1090 व उनके अधिकार के लिए बनाए गए कानून व नियमों की जानकारी भी दी गई साथ ही साइबर अपराध के संबंध में विस्तार पूर्वक जागरूक किया गया इस दौरान मुख्य रूप से सीमा द्विवेदी समन्वयक अधिकारी व दीपिका सिंह केंद्र प्रशासक के साथ हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश मौर्य व अन्य पुलिसकर्मी रहे मौजूद। तो वही आयोजित हुए इस कार्यक्रम को लेकर गुरुद्वारा इंटर कॉलेज के प्रबंधक समिति ने शासन प्रशासन की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया ॥

Sonebhadra आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *