उप विकास आयुक्त ने बांसीधाम में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बेतिया मोहन सिंह।21 जून 25 को उप विकास आयुक्त पश्चिम चंपारण,
सुमित कुमार द्वारा मधुबनी प्रखंड अंतर्गत बांसीधाम में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया।

उप विकास आयुक्त के निरीक्षण में कराया जा रहा कार्य संतोषजनक पाया गया। कुछ त्रुटि पाई गई जिसे अविलंब निराकरण हेतु कनीय अभियंता , सहायक अभियंता एवं जिला अभियंता को निर्देश दिया गया।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण कार्य है। इसके क्रियान्वयन में थोड़ी सी भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित अधिकारी तत्परतापूर्वक कार्य को संपादित कराना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित आम जन , जनप्रतिनिधि एवं उपाध्यक्ष,अध्यक्ष जिला परिषद के द्वारा भी कार्य की सराहना की गई।

सिद्धार्थ वि.वि कपिलवस्तु में एमबीए पाठ्यक्रम समिति के सदस्य बनें प्रो. पवनेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *