थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा 1 बच्चे को बरामद कर सकुशल परिजनों को किया गया सुपुर्द

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र- थाना हाथीनाला पर हाथीनाला पार्क के वॉचर द्वारा थाना पर सूचना दिया गया कि दिनांक 29.06.2025 को समय करीब 15.00 बजे एक 2.5 वर्ष का बच्चा हर्षित पटेल अपने माता-पिता से बिछड़ गया है। प्राप्त उक्त सूचना पर थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए काफी खोजबीन के प्रयास के पश्चात हर्षित पटेल उपरोक्त के परिजनों का पता लगाया गया। हर्षित पटेल उपरोक्त के माता-पिता सरदार पटेल पुत्र कामता सिंह व पूनम पत्नी सरदार पटेल निवासीगण वार्ड नम्बर 02 दुद्धी थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र को सकुशल सुपुर्द किया गया। अपने बच्चें को सकुशल वापस पाकर बच्चे के परिजनों एवं आमजनमानस द्वारा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।

थाना समाधान दिवस पर राबर्ट्सगंज कोतवाली में शिकायतकर्ताओं के निस्तारण का निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *