दहशत-बिहार में व्यापारियों की हो रही हत्या लूटपाट से व्यापारियों में आक्रोश व भय व्याप्त-शिवमुनी प्रसाद,राष्ट्रीय मताधिकार पार्टी

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी पटना-राष्ट्रीय मताधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संगठन अध्यक्ष शिवमुनी प्रसाद ने आज बिहार में व्यापारियों पर हो रहे राजनीतिक हत्याओं की निंदा की और शोक जताया। उन्होंने गोपाल खेमका जी की हत्या को राजनीतिक हत्या बताया, यह भी कहा कि गोपाल खेमका जी की हत्या बिहार में व्यापारियों के ऊपर हो रहे अत्याचार और शोषण की गवाही दे रहा है। राजनीतिक तौर पर संरक्षित अपराधियों का बोलबाला बिहार में है।

संगठन अध्यक्ष शिवामुनी प्रसाद जी ने आज बेरोजगारी का एक प्रमुख कारण व्यवसायियों और कारोबारी की किया हत्या भी बताया। व्यवसायियों के हत्या एवं राजनीतिक अवैध वसूली के कारण के कारण बिहार में कोई भी व्यवसाय और उद्योग नहीं लगा रहा है, जिस कारण से रोजगार की कमी हो गई है । जो बचें हुए युवा हैं, वह अपराध जगत की ओर मुड़ रहे हैं । शराब और गांजे की तस्करी में लिप्त हो रहे हैं। बिहार के कानून व्यवस्था के ऊपर संगठन अध्यक्ष शिवमुनि प्रसाद जी ने घटनाओं का विवरण देते हुए, पटना सिटी में सन्नी गुप्ता हत्याकांड, वहां के दुकानदारों के साथ मारपीट दवा का कारोबारी के साथ अवैध वसूली कपड़ा व्यावसायिक के साथ लूटपाट आदि के ऊपर भी कड़ी निंदा की।

बीजेपी के ऊपर भी उन्होंने व्यवसाय वर्ग खास करके जो वैश्य समाज, जिसे बीजेपी का कोर वोटर माना जाता है, उसके शोषण का भी आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि जितने भी वैश्य समाज के लोग है, वोट लेने के लिए बस हिंदू है। उसके बाद वह एक पिछड़ी जात है, जिसका कोई हक और अधिकार नहीं बनता, इसीलिए उनकी हत्या, शोषण, अवैध वसूली एक अपराध नहीं।

ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बना बिहार सरस मेला 2025: जदयू नेता इमराज राम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *