13 लाख रुपए खर्च के बाद भी, ग्रामीणों को एक पानी का एक बूंद भी नसीब नहीं हुआ

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी बैरगनिया। प्रखंड के बेलगंज पंचायत में करीब ढाई सौ परिवारों तक नलजल का पानी पहुँचाने के लिए 13 लाख खर्च के आठ बर्षो बाद भी ग्रामीण परिवारों को कभी एक बूंद पानी तक मयस्सर नहीं हुई है।डीएम के जांच आदेश के बाद भी नतीजा ढाक के तीन पात है।बेलगंज पंचायत के वार्ड-7 में तत्कालीन मुखिया हसीना देवी के कार्यकाल में अर्धनिर्मित पंचायत भवन परिसर में करीब आठ बर्ष पूर्व तेरह लाख रुपया खर्च कर पानी टंकी लगाई गई ताकि वार्ड के पिछड़ा,अतिपिछड़ा,अनुसूचित जाति बहुल ढाई सौ परिवारों को नलजल का पानी मिले लेकिन भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी इस योजना के तहत ग्रामीणों को अबतक एक बूंद पानी तक नहीं मिल पाया है।ग्रामीण समाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार साह ने इस आलोक में बीडीओ से डीएम तक लिखित शिकायत की लेकिन सिर्फ जांच का आश्वासन मिला है लेकिन नलजल योजना के तहत पानी आपूर्ति सुनिश्चित नहीं कराई जा सकी है और न भ्र्ष्टाचार कर आठ बर्षो तक नलजल की पानी को बाधित करने में दोषी जनप्रतिनिधि व सरकारी सेवको के विरुद्ध करवाई की गई है।बहरहाल भीषण गर्मी के इस मौसम में भी लोग शुद्ध पेयजल के लिए छटपटा रहे है।मुखिया सोनी प्रिया भी इस बाबत गम्भीर नहीं है।बीडीओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि नलजल योजना को पीएचईडी देख रहा है बाबजूद यदि राशि खर्च के बाबजूद नलजल चालू नहीं हुई है जांच कराकर अग्रेतर करवाई करेंगे साथ ही पीएचईडी से बात कर नलजल के पानी ग्रामीणों तक पहुँचाने के लिए प्रयास कर रहा हूं।

होमगार्ड जवानों का पासिंग आउट परेड संपन्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *