एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत छात्राओं ने विद्यालय में किया 101 पौधा रोपण

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्लोबल वार्मिंग से निजात पाने के लिए चलायी जा रही अभियान एक पेड़ मां का नाम के तहत गोमिया प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां आवासीय विद्यालय के छात्राओं ने एक सौ एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पौधों की देखभाल की शपथ ली। इस दौरान विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका आरती कुमारी ने कहा कि छात्राओं ने पूरे उत्साह से पौधे लगाए और यह संकल्प लिया कि वे इन पौधों की नियमित देखभाल करेंगे। उन्होंने कहा कि पौधे नहीं लगाओगे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध पर्यावरण कहां से लाओगे। बताया कि कोरोना महामारी के समय लोगों को शुद्ध वायु और ऑक्सीजन की महत्ता का वास्तविक अर्थ समझ में आया। मौके पर विद्यालय की शिक्षिका अनिमा कुमारी, खुशबू कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, शिक्षक सूरज कुमार एवं विनोद कुमार प्रजापति मौजूद थे।

आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो का स्वागत किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *