बाबा मनोहर नाथ मंदिर के समिति का गठन संपन्न

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 20ता.बैरगनिया (सीतामढ़ी)। बैरगनिया नगर स्थित मनोहर नाथ बाबा मंदिर प्रांगण में बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद पटना के आदेश पर मंदिर से संबंधित न्यास समिति गठन हेतु एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी राजीव कुमार ने की। मौके पर थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार झा सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित थे । बैठक में सर्वसम्मति से 10 सदस्यीय कमेटी बनाने का प्रस्ताव आया। जिस पर सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा स्वीकृति की मुहर लगा दी गई। सीओ श्री कुमार ने बताया कि जिनके नाम को प्रस्तावित किया गया है, उनमें सुरेश राजगाडिया, राहुल कुमार, सुशील कुमार , चंदेश्वर प्रसाद, संजय कुमार चौधरी, रामजी राजगाडिया, कामनी पटेल, बबलू प्रसाद, महेश प्रसाद, विश्वनाथ पाठक शामिल है। सीओ श्री कुमार ने बताया कि कमेटी के पदेन अध्यक्ष होने के कारण वे अब सदस्यों में से कार्य अनुरूप विभिन्न पदों पर चयन कर , सूची न्यास पार्षद को भेज दी जाएगी। मौके पर प्रखंड प्रमुख भूषण बिहारी नगर पंचायत साहब पति प्रतिनिधि ब्रजमोहन कुमार जिला जनता दल यू महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कामिनी पटेल, कांग्रेसी नेता दीपक कुमार दीप, समाजसेवी विश्वनाथ पाठक,जदयू जिलाध्यक्ष प्रो राजकुमार सिंह, वार्ड पार्षद कुणाल कुमार, रमेश कुमार, शिवसती देवी, चंदा देवी, कबूतर देवी, मीना देवी एवं अन्य समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मोतिहारी जिले के अरेराज बाबा सोमेश्वर नाथ धाम पर जलाभिषेक करने को लेकर सैकड़ो कांवाड़ियों का जत्था हुए रवाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *