तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम का भव्य तरीके से हुआ आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम का भव्य तरीके से आयोजन जिला पर्यटन एवं संस्कृति के तत्वाधान में आज स्वामी विवेकानन्द प्रेक्षागृह रावर्टसगंज में किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन देश के अमर शहीद बलिदानियों को याद करने के लिए किया जा रहा है जिन्हों ने कठिन संघर्ष करके देश की आजादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है उन्होने स्कूल के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये देश भक्ति गीतों पर नृत्य सुन्दर प्रस्तुति की भी सराहना की, इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को अपने आवास, स्कूल, सरकारी कार्यालयों में तिरंगा झण्डा का सम्मान के साथ अनुपालन में लगाना है झण्डा फहराते समय सदैव इस बात का ध्यान दिया जाये कि केसरीयां रंग की पट्टी ऊपर की तरफ होनी चाहिये इस दौरान स्कूल के छात्र/छात्राओं ने देश गीतों पर सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति किये जिसकी सराहना वहॉ पर उपस्थित जन मानस ने की, इस दौरान डी0ए0वी0 स्कूल, जी0जी0आई0सी0 कालेज, गुरूनानक स्कूल के बच्चों नें देश भक्ति गीतो पर सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने तिरंगा प्रदर्शनी में विभिन्न विभागांे द्वारा लगाये गये स्टालो का भी निरीक्षण की और तिरंगा सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली।

सड़क अनुशासन, ध्वनि प्रदूषण एवं दुर्घटना रोकथाम हेतु सख्त अभियान: 130 हूटर/लाउडस्पीकर हटवाकर कराया गया विनष्टीकरण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *