सडक के किनारे या सडक पर पशुपालक का पशु विचरण करते हुये पाया जाता है तो उस पशुपालक के विरूद्ध की जाये नियमानुसार कार्यवाही

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में निराश्रित गोवंश संरक्षण, भरण-पोषण एवं संचालन हेतु जनपद स्तरीय अनुश्रवण की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रट सभागार में सम्बन्धित विभागीय अधिकारी यथा राजस्व विभाग, गृह विभाग, ग्राम विकास, सिंचाई, लोक निर्माण, राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि०, वन विभाग, बाल विकास परियोजना, जिला पंचायत, कृषि विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, नावार्ड, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गयी, बैठक मंे जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए निराश्रित गोवंश पकडने के लिये नगर पंचायत/नगर पालिका, विकास खण्ड, जिला पंचायत द्वारा कम से कम एक कैटिल कैचर की व्यवस्था की जाये, गोवंश भरण-पोषण एवं मा० मुख्य मंत्री सहभागिता अंतर्गत सुपुर्द किये गये पशुओं के सत्यापन हेतु ग्राम पंचायत अधिकारी एवं लेखपाल द्वारा प्रत्येक माह के 25 तारिख तक सम्बन्धित विकास खण्ड एवं पशु चिकित्साधिकारी को अवगत कराते हुए  पोर्टल पर मांग भेजने की कार्यवाही करें, प्रत्येक क्षेत्र पंचायत एवं नगर पंचायत क्षेत्र में विचरण कर रहे गोवंशों को संरक्षण हेतु गोशाला का निर्माण कार्य नगर पंचायतों में सुनिश्चित कराया जाये, सडक के किनारे या सडक पर जिस भी पशुपालक का पशु विचरण करते हुये पाया जाता है तो उस पशुपालक के प्रति कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, जनपद में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों में सुविधाएं बेहतर तरीके से सुनिश्चित की जाये, गौशाला को स्वावलम्बी बनाने हेतु जैविक खाद, धुप दीप, धुप बत्ती आदि का उत्पादन एनआरएलएम समुह के माध्यम से सुनिश्चित किया जाये, अक्रियाशिल सी०बी०जी० प्लांट को कार्यदायी संस्था के माध्यम से क्रियाशील कराने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया। बैठक में जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 अजय कुमार मिश्रा, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

जिला स्तरीय वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *