अपराधीयों और अपराध पर लगाम लगाएगा पेट्रोल रक्षक राइडर्स 

जिला कप्तान हरविंदर सिंह ने फिता काट कर किया  इसका शुभारंभ

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने को लेकर बोकारो जिले में जिला कप्तान ने पेट्रोल रक्षक राइडर्स का शुभारंभ किया है। जिला कप्तान ने सिटी थाना समीप 50 बाइक पेट्रोल रक्षक राइडर्स को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह विशेष बाइक पेट्रोलिंग दस्ता बोकारो जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी गश्त, त्वरित प्रतिक्रिया तथा अपराध नियंत्रण को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कार्य करेगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बाइक पेट्रोलिंग को एक नया नाम दिया – “रक्षक राइडर्स”, ताकि पुलिस की त्वरित उपस्थिति, जन-सुरक्षा में सक्रियता और अपराध पर नियंत्रण की दिशा में इसे एक नई पहचान मिल सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह पहल जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, गश्त को तेज करने तथा जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने में सहायक होगी। साथ ही, रक्षक राइडर्स का यह दस्ता आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों के साथ अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाइ करेगा।

 

भाडें का आवास ठिकाना,चोरी, झपटमारी और डिक्की तोड़कर घटना को अंजाम देने वाले अंतर प्रांतीय चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *