डांडिया महोत्सव में दो पक्षों में विवाद,चली चाकू बाजी एक युवक घायल 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : बोकारो के नया मोड़ स्थित वेस्टर्न फॉर्म में आयोजित डांडिया महोत्सव में हुई विवाद के बाद चली चाकू बाजी में एक युवक घायल हो गया। यह विवाद दो पक्षों के बीच हुई है। जानकार बताते हैं कि इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। घटना में घायल युवक का नाम नीरज कुमार बताया जा रहा है। गुजरात के तर्ज पर बोकारो में इन दोनों डांडिया महोत्सव का आयोजन बोकारो में किया जा रहा है और आयोजकों द्वारा इस महोत्सव में भोजपुरी कालाकार के कई हिरो और हिरोइन को बुलाया जा‌ रहा है और मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता खूब परोसी जा रही हैं। इस मामले पर बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने भी संज्ञान लेते हुए आदेश जारी किया कि किसी भी महोत्सव में अश्लीलता ना परोसी जाए अन्यथा उन पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। लेकिन उपायुक्त के आदेश के बाद भी आयोजक के द्वारा आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए अश्लीलता परोसने का व्यापार लगातार जारी है इसी का खामियांजा रहा की नया मोड़ के वेस्टर्न फॉर्म में डांडिया महोत्सव में यह घटना घटी जिसमें भोजपुरी कलाकार कलुआ को बुलाया गया था और इसी आयोजन में दो पक्षों में विवाद हुई और फिर घटना चाकुबाजी तक चली गई। इस घटना के बाद सेक्टर 4 थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। सेक्टर 4 थाना प्रभारी संजय कुमार की माने तो पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद जो‌ दोषी‌‌ होंगे उन पर विधी सम्मत कानूनी कारवाई की जाएगी।

विनम्रता दुनिया की सबसे बड़ी कुंजी - उपायुक्त 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *