अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 65 व प्रांत अधिवेशन जौनपुर में हुआ संपन्न

Media House सोनभद्र- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद” विश्व का सबसे बड़ा सक्रिय एवं राष्ट्रवादी छात्र संगठन है । जो वर्ष भर विद्यार्थीयों एवं शिक्षा हितों के साथ-साथ देश व समाज में चल रहे प्रत्येक समसामयिक विषयों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करती है इसी क्रम में काशी प्रांत का 65 व प्रांत अधिवेशन जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दिनांक 28-31 दिसंबर 2025 तक सम्पन्न हुआ । जिसमें उद्घाटन, प्रस्ताव, भाषण, समानांतर जैसे विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। अंतिम सत्र घोषणाएं एवं समारोप का रहा जिसमें नवनिर्वाचित प्रांत अध्यक्ष डॉ महेंद्र त्रिपाठी ने सोनभद्र जिला से अनमोल सोनी को प्रान्त सोशल मीडिया संयोजक, राहुल जालान को प्रात SFS सहसंयोजक, मृगांक दुबे को खेलो भारत प्रांत सह संयोजक, अनमोल सेठ को इंटर कॉलेज प्रांत सह संयोजक, अभय सिंह को परिषद की पाठशाला का सह संयोजक, आर्य चित्रा को प्रांत कार्यसमिति सदस्य, एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य के रूप में, सविता कुमारी, राज सिंह,जय विश्वकर्मा की घोषणा की। इन सभी कार्यकर्ताओं के मनोनयन से जिला के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

’यूपी रू भारत का ग्रोथ इंजन’ भव्य समारोह आयोजित,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *