सोनभद्र-कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक का थाना घोरावल में औचक निरीक्षण, दिए गए सख्त दिशा-निर्देश

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा थाना घोरावल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, सीसीटीवी व्यवस्था तथा लंबित विवेचनाओं की स्थिति का गहनता से अवलोकन किया गया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना घोरावल स्थित मिशन शक्ति केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला एवं बालिकाओं से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण, जागरूकता गतिविधियों तथा अभिलेखों की समीक्षा करते हुए महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, फरियादियों से शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार, रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने तथा अपराध नियंत्रण हेतु सतर्क एवं सक्रिय कार्यवाही सुनिश्चित करने के स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित मामलों में विशेष सतर्कता बरतने, साइबर अपराधों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया गया। थानास्तर पर अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव एवं अनुशासनात्मक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

पर्व एंव त्यौहारों को शान्ति पूर्ण एंव शौहार्द पूर्ण मनाये जाने के दृष्टिगत स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेटों की गयी तैनाती-जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *