सोनभद्र-राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी, 2026 को जिला, तहसील और बूथ स्तर पर मनाया जायेगा,

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-उप जिला निर्वाचन अधिकरी सोनभद्र ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी, 2026 को जिला, तहसील और बूथ स्तर पर मनाया जायेगा, जिला स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का कार्यक्रम कलेक्टेªट प्रांगण, लोढ़ी में आयोजित किया जायेगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने हेतु विभिन्न अधिकारियों द्वारा कार्यों का सम्पादन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर अथवा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन स्कूल व शैक्षणिक संस्थाओं में प्रजातांत्रिक मूल्यों के उत्प्रेरण हेतु My India, My Vote” with the tagline of Citizen at the Heart of Indian Democracy, के विषय पर विभिन्न गतिविधियां यथा निबन्ध, वाद-विवाद प्रतियोगिता, ड्राइंग और क्विज प्रतियोगिता आदि का आयोजन सुनिश्चित किया जाय। स्कूल/कालेजों में पुनरीक्षण-2026 हेतु युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेंजर/रोवर्स तथा एन.एस.एस./स्काउट गाइड के को-आर्डिनेटर्स को मतदाता दिवस पर सम्मानित किया जायेगा। जनपद स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2026 का आयोजन कलेक्टेªट प्रांगण, लोढ़ी, सोनभद्र में किया जायेगा। उक्त संस्थान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सम्बन्ध में वाद-विवाद प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, नुक्कड नाटक, गायन प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। उक्त कार्यक्रम हेतु कम से कम 1000 छात्र/छात्राएं जनपद के विभिन्न कालेजों से प्रतिभाग करेगें तथा बच्चों के बीच होने वाली प्रतियोगिता में विजेता संस्थान के बच्चों को ट्राफी आदि पुरस्कार दिये जायेगें। उक्त कार्यकम के समापन के उपरान्त विभिन्न कालेजों/ संस्थानों के बच्चों के द्वारा प्रभात फेरियाॅ निकालते हुए शहर में भ्रमण किया जायेगा। आयोजन स्थल पर वोटर रजिस्टेªशन सेण्टर स्थापित किया जाएगा, जिसमें छूटे हुए मतदाताओं के नाम तत्काल दर्ज कर दिए जाए। आयोजन स्थल पर प्रत्येक विधानसभा से 4 से 5 बी0एल0ओ0 उपस्थित रहेगें।

खनन न्यूज-अवैध खनन माफियाओं पर की बड़ी कार्रवाई, 4 अभियुक्त गिरफ्तार एवं उनके 3 वाहन जब्त

उन्होंने बताया कि कम से कम 100 सफाई कर्मचारियों द्वारा बाइक रैली आयोजन स्थल से रवाना होकर शहर में भ्रमण करेंगी, इसके लिए पूर्व से रूट निर्धारित कर लिये जाय। सफाई कर्मचारी कलेक्टेªट स्थित टेªजरी कार्यालय के  सामने ग्राउण्ड में खडे रहेगें। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पुनरीक्षण-2026 में 18 वर्ष के पहली बार बने नये मतदाताओं को, दिव्यांग मतदाताओं एवं थर्ड जेण्डर मतदाताओं को बैज लगाकर व मतदाता फोटो पहचान-पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन में जनपद स्तरीय नामित आॅइकन को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु अनुरोध किया जाये तथा उनके माध्यम से मतदाताओं के लिए मैसेज प्रसारित कराया जायेगा। जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी0एल0ओ0, जिन्होंने 100 प्रतिशत मृतक मतदाता, 100 प्रतिशत डुप्लीकेट मतदाताओं का अपमार्जन, 100 प्रतिशत 80$ मतदाताओं का सत्यापन तथा ईपी रेशियों, जेण्डर रेशियों तथा एस0आई0आर0 में उत्कृष्ट कार्य किया हो उन्हें मतदाता दिवस पर सम्मानित किया जाएं एवं उसी प्रकार मतदाता जागरूकता एवं पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाय।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन स्थल पर विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे रंगोली, मेहंदी, पोस्टर चित्रकला प्रतियोगिता आदि के साथ सेल्फी प्वांइट विशेष रूप से च्ूक् तिपमदकसल बनाया जाएं आयोजित प्रतियोगिता हेतु निर्णायक मण्डल का भी गठन कर लिया जाय। उक्त कार्यक्रम की फोटोग्राफ एवं वीडियोग्राफी भी जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करायेगें। जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन स्थल पर बैनर/र्होडिंग, पोस्टर, पम्पलेट आदि के माध्यम से राष्ट्रीय मतदाता दिवस का व्यपाक प्रचार-प्रसार कराया जाय। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले स्थल पर पानी पीने हेतु आर0ओ0 जार की व्यवस्था, पानी की बोतल तथा पानी के टैंकर एवं मोबाइल ट्वाइलेट की व्यवस्था की जाय। आयोजन स्थल में उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा अधिकारियों/कर्मचारियों के चाय-नाश्ते की व्यवस्था की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *