नाबालिक लड़की को मारपीट कर हत्या कर देने के मामले में एक गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बेतिया मोहन सिंह।
6 फरवरी 26 को सायं में शिकारपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रखई के पश्चिमारी टोला वार्ड नंबर 03 में इजहार अंसारी पे स्व अली हसन अंसारी सा रखई वार्ड 03 की नाबालिग बेटी फ़ासी लगा ली है। सूचना के सत्यापन में शिकारपुर पुलिस एवं एफसल की टीम
घटनास्थल पर पहुंची। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद मृतक के परिजन के द्वारा बताया कि 5-6 फरवरी 26 की रात्रि में रखई गांव के ही कुछ असामाजिक प्रवृति के लड़के उसी गांव के दूसरे टोला के एक नाबालिग लड़का को मृतका के घर पर लाकर जबरदस्ती कहलवा रहे थे कि बोलो इस लड़की (नाबालिग) से बात करते हो। जब लड़का स्वीकार नहीं किया तो वे सभी लड़की को घर से निकालकर लड़का और लड़की को बांध कर मार पीट किये। सभी व्यक्ति उस लड़का का बाल काटकर उसके साथ मार पीट किए एवं बाँध कर रखे लड़की के पिता का आरोप है कि उसके बाद उक्त लोगों के द्वारा लड़की को मारपीट कर हत्या कर लाश को पीड़ित के घर में ही छोड़ कर भाग गए। इस संबंध में आवेदक इजहार अंसारी के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर शिकारपुर थाना कांड संख्या 130/26 दिनांक 6/2/26 धारा 126(2)/127(2)/109(1)/103(1)/61(2)/3(5) विरुद्ध (1) इस्तेखार अंसारी (2) शेख फ़राकुल (3) राबिया खातून (4) शेख शाहिद (5) अरासुल अंसारी (6) शेख इरफान (7) शेख लाल बाबू (8) मनोज पटेल (9) मुकेश पटेल (10) शेख मोतिस (11) शेख अतालीम एवं अन्य 50 अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया है। कांड के नामजद अभियुक्त इस्तेखार अंसारी पे अब्दुल करीम सा रखई थाना शिकारपुर जिला बेतिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। अन्य की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। गांव में विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
(01) इस्तेखार अंसारी पे अब्दुल करीम सा रखई थाना शिकारपुर जिला बेतिया।

किसी विपरीत परिस्थिति में भी केंद्रीय नेतृत्व ने नीतीश कुमार को साथ लाने का फैसला लिया तो भाजपा कार्यकर्ता विद्रोह (बगावत) कर देंगे,सुशील कुमार मोदी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *