साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी ने दशहरा पूजा एवं माननीय राष्ट्रपति कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 30ता.अवनीश श्रीवास्तव मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डॉ राधाकृष्णन सभागार , मोतिहारी में सभी विभागों के कार्य प्रगति का जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारियों के साथ सोमवारीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई । सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने दशहरा पूजा एवं माननीय राष्ट्रपति कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी l साथ हीं आगामी दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु एवं साफ – सफाई सुनिश्चित करने हेतु नगर आयुक्त, सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय एवं संबंधित पदाधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

निर्वाचन विभाग से संबंधित समीक्षा के क्रम में संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रपत्र 7 में रिजेक्शन के कारणों की पुनः समीक्षा करें तथा एक भी मृत व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में न रहे ।
सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी स्तर से लंबित मामलों का निष्पादन में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया ।वहीं समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा कि मत्स्य,पशुपालन, कब्रिस्तान घेराबंदी,शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण कृषि, आपदा, पथ निर्माण, पंचायती राज विभाग, परिवहन,ग्रामीण कार्य आदि विभाग द्वारा चलाई जा रही जनोपयोगी योजनाओं का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करते हुए आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता,सहायक समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर , जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नगर आयुक्त, वरीय कोषागार पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारीगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थें ।

समाहरणालय सभाकक्ष में पश्चिम चम्पारण जिले के 04 हजार आठ सौ 55 विशिष्ट शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह सम्पन्न।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *