1.395 किग्रा नाजायज गांजा के साथ 01 महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)  अनिल कुमार के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी पिपरी  हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना पिपरी पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 01 महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।

आज दिनांक 18.03.2026 को उ0नि0 कुँवर सिंह, चौकी प्रभारी रेनुकूट मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान रेलवे पुल रेनुकूट के पास एक महिला पुलिस टीम को देखकर तेजी से जाने का प्रयास करती हुई दिखाई दी, जिसे रोककर नियमानुसार तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान उसके पास से एक सफेद झोले में रखा 1.395 किलोग्राम नाजायज गांजा तथा ₹300 नगद बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर थाना पिपरी पर अभियोग अन्तर्गत धारा -8/20 एनडीपीएस एक्ट के पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्ता का विवरण-
01. संतोषी पत्नी स्व0 अजय निवासी चाचा कॉलोनी रेलवे पटरी के किनारे रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 52
बरामदगी का विवरण –
01. 1.395 किग्रा नाजायज गांजा

सड़क सुरक्षा हेतु चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में कुल 475 चालान,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *