पत्रकारों द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया भब्य आयोजन

कृपा शंकर पांडेय, मीडिया हाउस ओबरा (सोनभद्र)- पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति सोनभद्र के तत्वाधान में रविवार को आयोजित वसंतोत्सव होली मिलन समारोह ने सामुदायिकता और समरसता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में फूलों की पंखुड़ियों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
ओबरा स्थित चित्रगुप्त पैलेस इस भव्य आयोजन का साक्षी बना, जहां होली गीतों, संगीत की मधुर लहरियों और जलपान के बीच लोगों ने आपसी भाईचारा के सथ एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले लगाया। समारोह का आयोजन समिति के जिलाध्यक्ष जीतेंद्र गुप्ता की अगुवाई में किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राहुल श्रीवास्तव, प्रधान संपादक डॉ.ए.के.गुप्ता, संपादक मणि शंकर सिन्हा, समाजसेवी देव प्रकाश मौर्य, थाना अध्यक्ष सच्चिदानंद राय और क्राइम इंस्पेक्टर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने विचारों के माध्यम से समाज में सकारात्मकता, एकता और पत्रकारिता की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। संचालन प्राध्यापक अनिल कुमार सिंह ने किया, जबकि अंत में जिलाध्यक्ष जीतेंद्र गुप्ता ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों की उपस्थिति ने सामाजिक सौहार्द और संगठन की एकजुटता को और मजबूत किया।
होली मिलन मंच से आंचलिक कार्यकारिणी की घोषणा.!
वसंतोत्सव होली मिलन समारोह के दौरान पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति ने संगठन विस्तार के तहत नई आंचलिक कार्यकारिणी की घोषणा की। जिलाध्यक्ष जीतेंद्र गुप्ता ने ओबरा, डाला, दुद्धी और रेणुकूट इकाइयों में फेरबदल करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपीं। ओबरा नगर अध्यक्ष के रूप में विकास कुमार ‘हलचल’, डाला से अर्जुन सिंह, दुद्धी से जितेंद्र अग्रहरी और रेणुकूट से राकेश सोनी को दायित्व दिया गया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी।









