उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा औद्योगिक बंधु एवं कामगारों के बीच किया गया मंथन

मीडिया हाउस नोएडा-उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की आज एक आपातकालीन महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन डॉ पीयूष द्विवेदी चेयरमैन के कार्यालय सेक्टर 63 नोएडा में आयोजित की गई, उत्तर प्रदेश एवं भारत के शो विंडो के रूप में पहचान लिए नोएडा शहर के 50 वर्ष पूर्ण होने के इस महत्वपूर्ण स्थापना दिवस के अवसर पर, विगत कुछ दिनों की असामाजिक हिंसात्मक घटनाओं ने औद्योगिक एवं व्यापारिक समुदाय को गहरी चिंता एवं असुरक्षा की भावना से भर दिया है। जिस अवसर को विकास और उपलब्धियों के उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए था, वही अवसर कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर प्रश्न खड़े कर गया।
चेयरमैन डॉक्टर पीयूष द्विवेदी जी ने कहा कि नोएडा के व्यापारियों एवं उद्यमियों कीवर्तमान परिस्थितियों में व्यवसायिक गतिविधियाँ प्रभावित हुई हैं, जिससे न केवल आर्थिक नुकसान हुआ है, बल्कि निवेशकों के विश्वास पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

अध्यक्ष संजय जैन जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अपर मुख्य सचिव व औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार के नेतृत्व में नियुक्त उच्चाधिकारियों की समिति का स्वागत है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मजदूरी में 21% की बढ़ोतरी एवं अन्य मानक दिशा निर्देश स्वागत योग्य है एवं एक सकारात्मक कदम है, साथ ही कहा कि इस तरह की हिंसात्मक आंदोलनों पर भी अंकुश जरूरी है, इस प्रकार के हिंसात्मक धरना प्रदर्शन व नकारात्मक रवैया नोएडा जैसे गतिमान शहर के लिए नितांत अनावश्यक है। नोएडा का औद्योगिक एवं व्यापारिक समुदाय सदैव विकास, रोजगार सृजन एवं शहर की प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। हम अपेक्षा करते हैं कि प्रशासन भी हमारी सुरक्षा एवं विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा।

जनता दर्शन में सीएम से मिलने आई पंखुड़ी ने कहा- महाराज जी मैं पढ़ना चाहती हूं, फीस देने में हो रही दिक्कत

वरिष्ठ महासचिव अमित अग्रवाल ने कहा कि यह एक सुनियोजित, साजिश एवं एक नकारात्मक प्रयोग है जो उद्योगों को भारी नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है, श्रमिक कर्मी भी हिंसावादी मानसिकता नहीं रखते, बाहरी असामाजिक उपद्रवी तत्व इसे बहकाते और भड़काते हैं, जिससे नोएडा क्षेत्र की छवि धूमिल होती है एवं यह निवेश में एक बाधा बनता है, इनकी पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि इस तरह के प्रकरणों की पुनरावृत्ति न हो।

कोषाध्यक्ष नरेश बंसल जी ने कहा कि नोएडा का औद्योगिक एवं व्यापारिक समुदाय सदैव विकास, रोजगार सृजन एवं शहर की प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। हम अपेक्षा करते हैं कि प्रशासन भी हमारी सुरक्षा एवं विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा।

उपाध्यक्ष के के अग्रवाल CA द्वारा मांग रखी गई कि विगत कुछ दिनों की घटनाओं की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में व्यापार मंडल से राहुल भाटिया एवं अमित पोरवाल (महासचिव), सुनील वर्मा (सचिव), तनवीर एवं धर्मवीर बंसल (सह सचिव) समेत सभी पदाधिकारी ने आज के इस माहौल को लेकर औद्योगिक बंधु एवं कामगार बनधुओं को लेकर आज के इस माहौल पर अपनी चिंता व्यक्त की!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *