जनपद सोनभद्र में आँधी-तूफान, वज्रपात, ओलावृष्टि एवं भारी वर्षा की संभावना, प्रशासन सतर्क

मीडिया हाउस सोनभद्र – भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान एवं रेड अलर्ट के अनुसार जनपद सोनभद्र सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगामी 31 मई 2026 तक तेज आँधी-तूफान, मेघगर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि एवं भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है। कुछ स्थानों पर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। जिलाधिकारी सोनभद्र ने समस्त संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, विद्युत, अग्निशमन, सिंचाई, नगर निकाय एवं आपदा प्रबंधन विभाग को आपसी समन्वय बनाकर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य हेतु सतर्क रहने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि खराब मौसम के दौरान अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें तथा प्रशासन एवं मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि आंधी एवं वज्रपात के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों एवं कच्चे मकानों से दूर रहें। खुले मैदान, खेत, तालाब एवं जलाशयों के पास न जाएं तथा बच्चों एवं पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें। किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 05444-297645 अथवा टोलफ्री नम्बर 1077 पर उपलब्ध कराएं। जनपद प्रशासन द्वारा स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है।

खनन हादसा-झूठा शपथ पत्र-हादसा में मजदूरों के मौत का जिम्मेदार जिलाधिकारी है.! दर्ज हो मुकदमा.! याचिका कर्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *