रोजगार मेला में कुल 105 अभ्यर्थियों का चयन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा दिनांक 21.08.2026 को प्रातः 10:00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने) लोढी. राबर्ट्सगंज, सोनभद के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेला में लगभग 300 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। मेला में कुल 07 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें मुख्यतः डिसस्ट द्वारा यूनो मिन्डा लिमिटेड, गुरूग्राम, माहिल आनन्द फिल्टर सिस्टम प्रा०लि०, गुरुग्राम, इण्डियन जापान लाईट, बावल, हरियाणा, यूनिवर्सल आडियल सेवा समिति, सोनभद्र, कैसपार माइक्रो क्रेडिट, सोनभद्र, सुलेरा इंडस्ट्रीज, सोनभद्र, वज्र एल०ई०डी०, सोनभद्र इत्यादि रही। इस मेले में विभिन्न पदों पर कम्पनियों द्वारा कुल 105 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक साहू, एवं सेवायोजन कार्यालय के सच्चिदा नन्द, रोजगार मेला प्रभारी  पवन कुमार सोनकर, प्रदीप सिंह, यंग प्रोफेशनल सुरेन्द्र प्रजापति एवं कार्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित रहे

थाना कोन पुलिस ने 1 गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *