गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध आय पर चला पुलिस का शिकंजा

मिडिया हाउस सोनभद्र –पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जनपद में चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के कुशल नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रायपुर विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाना रायपुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

थाना रायपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-03/2026, धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त संतोष कुमार तिवारी पुत्र वैंकटेश्वर तिवारी, निवासी ग्राम सेमरा, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा गौवंश की तस्करी से अर्जित अवैध आय से क्रय की गई मालवाहक पिकअप वाहन संख्या UP-64 CT-1158, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,12,000/- (तीन लाख बारह हजार रुपये) है, को धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कुर्क किए जाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र को रिपोर्ट प्रेषित की गई थी।

उक्त रिपोर्ट के क्रम में दिनांक 14.08.2026 में जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में थाना रायपुर पुलिस द्वारा उक्त वाहन को अभियुक्त के घर से अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कुर्क किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराध एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों में भय एवं दहशत व्याप्त है।

कुर्क की गई संपत्ति
मालवाहक पिकअप वाहन संख्या: UP-64 CT-1158
अनुमानित कीमत: ₹3,12,000/- (तीन लाख बारह हजार रुपये)

Sonebhadra.अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को हर्षोल्लास व समारोह पूर्वक मनाया जायेगा-जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *