सीएसआर मद से संचालित सभी गतिविधियों की पूर्व सूचना एवं अनुमति अनिवार्य-जिलाधिकारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-जनपद में कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) मद के प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सीएसआर मद के माध्यम से संचालित होने वाले सभी जनकल्याणकारी कार्यों की सूचना जिला प्रशासन को समय से उपलब्ध कराना तथा आवश्यक अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने कहा कि कंपनियां स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य सामाजिक क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त उद्योग एवं सूचना अधिकारी को भी उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएसआर के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा संबंधी कार्यक्रम, जागरूकता अभियान एवं अन्य जनहितकारी गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और कंपनियों के बेहतर समन्वय से सीएसआर मद का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि बिना सूचना एवं अनुमति के संचालित किए जाने वाले कार्यों को स्वीकृति प्रदान नहीं की जाएगी। सभी कंपनियां निर्धारित प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए जनपद के विकास में सहभागी बनें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज राय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अजय कुमार मिश्रा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की महिला एवं बाल विकास समिति के द्वारा अधिकारीगणों के साथ की बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *