पुलिस लाइन चुर्क में जनपद के समस्त हेड मोहर्रिरों के साथ की गई समीक्षा बैठक,

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन)  ऋषभ रुणवाल द्वारा पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार में जनपद के समस्त थानों के हेड मोहर्रिरों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न थानों के मालखानों में सुरक्षित रखे गए मुकदमाती माल, बरामदगी से संबंधित वस्तुओं, शस्त्रों, वाहनों, मादक पदार्थों एवं अन्य जब्तशुदा सम्पत्तियों के रख-रखाव, अभिलेखों के संधारण तथा उनके निस्तारण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) द्वारा निर्देशित किया गया कि मालखाना में जमा प्रत्येक मुकदमाती माल का अभिलेखीकरण पूर्ण रूप से अद्यतन रखा जाए तथा संबंधित अभिलेखों का नियमित सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि मालखाना में रखी गई समस्त वस्तुओं को श्रेणीवार व्यवस्थित रखते हुए उनकी सुरक्षा, संरक्षण एवं उचित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मालखाना में लंबित पड़े मुकदमाती मालों एवं न्यायालय से निस्तारित मामलों से संबंधित वस्तुओं का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण कराए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए, जिससे मालखाना प्रबंधन अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ने कहा कि मालखाना पुलिस कार्यप्रणाली का एक महत्वपूर्ण अंग है तथा उसके सुव्यवस्थित संचालन से न केवल विवेचनात्मक कार्यवाही को गति मिलती है, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया के प्रभावी संचालन में भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होता है। बैठक के अंत में उपस्थित सभी हेड मोहर्रिरों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

विस्फोटक खनन माफियाओ के पास आ कहा से रहे हैं,सोनभद्र खनन हादसे की जिम्मेदारी कब तय होगी- धीरज पांडेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *