हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश राय के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बीजपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना बीजपुर पुलिस द्वारा महिला हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

• घटना का संक्षिप्त विवरण –
वादी विनोद कुमार पुत्र रामाश्रय गौड़ निवासी छानी पाथर काचन थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी पत्नी पार्वती देवी दिनांक 10.05.2026 को घर से म्योरपुर बाजार जाने की बात कहकर निकली थीं, जो वापस नहीं लौटीं। इस संबंध में थाना म्योरपुर पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। दिनांक 30.05.2026 को थाना बीजपुर क्षेत्रान्तर्गत मोटकी मुकुट पहाड़ी, धरतीडाड़ में एक कंकाल मिलने की सूचना प्राप्त हुई, जिसकी पहचान परिजनों द्वारा पार्वती देवी के रूप में की गई। पोस्टमार्टम एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर थाना बीजपुर पर मु0अ0सं0-67/2026 धारा 103(1), 238(क) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

• कृत कार्यवाही –
विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 21.06.2026 को अभियुक्त सुरेश पुत्र मानिकचन्द्र को जरहाँ मंदिर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद मटमैला-सफेद गमछा (आलाकत्ल) बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।

• गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1. नाम : सुरेश पुत्र मानिकचन्द्र
पिता का नाम : मानिकचन्द्र
उम्र : 23 वर्ष
निवासी : ग्राम सिसवा झापर, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र

सोनभद्र-कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक का थाना घोरावल में औचक निरीक्षण, दिए गए सख्त दिशा-निर्देश

• बरामदगी का विवरण –
01. एक अदद मटमैला-सफेद गमछा (आलाकत्ल)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *