साइबर अपराध गोष्ठी आयोजित कर साइबर कार्यों की समीक्षा

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा साइबर पीड़ितों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साइबर अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान साइबर थाना एवं साइबर सेल द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा कार्यों में और अधिक गुणवत्ता एवं गति लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में विशेष रूप से बैंक खातों के Lien Percentage, NCRP पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निस्तारण, IMEI एवं मोबाइल नंबर ब्लॉकिंग की कार्यवाही, साइबर थाना में पंजीकृत अभियोगों की विवेचना की प्रगति, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, JMIS पोर्टल पर समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत फीडिंग, तथा साइबर अपराध पीड़ितों की धनवापसी (Refund) संबंधी कार्यवाहियों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने निर्देशित किया कि साइबर अपराध से संबंधित प्रत्येक शिकायत का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया जाए तथा साइबर ठगी से प्रभावित पीड़ितों की अधिकतम धनराशि सुरक्षित कर उन्हें शीघ्र वापस कराई जाए। साथ ही साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी विधिक कार्यवाही करते हुए उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने, तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा पोर्टलों पर अद्यतन एवं गुणवत्तापूर्ण डेटा फीडिंग सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय, साइबर थाना प्रभारी सहित साइबर थाना एवं साइबर सेल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

निर्वाचक नामावली-दावे एवं आपत्तियां दाखिल किये जाने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी,2026 तक,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *