60.500 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा दिनांक 04.11.2026 को रात्रि करीब 20:45 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम लोढ़ी स्थित टीवीएस गोदाम के पास से 02 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1. सत्यम यादव पुत्र राजेश्वर यादव, निवासी ग्राम लैसना, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहांपुर तथा 2. सीबू अली पुत्र सब्बन अली, निवासी ब्रह्मनान, थाना अल्लागंज के पीछे, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई। अभियुक्तों द्वारा कार में गुप्त केबिन बनाकर उसमें गांजा छिपाकर तस्करी की जाती थी। उनके कब्जे/निशानदेही से 03 प्लास्टिक के कट्टों में रखे कुल 60 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा (कुल 43 पैकेट), जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख है, बरामद किया गया। गांजा तस्करी में प्रयुक्त सुजुकी सियाज कार को धारा 60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पुलिस कब्जे में लिया गया।

उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0- 892/2026, धारा 8/20/27ए/29/60/61 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

🔹 गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-
1. सत्यम यादव पुत्र राजेश्वर यादव, निवासी ग्राम लैसना, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहांपुर, उम्र करीब 21 वर्ष।
2. सीबू अली पुत्र सब्बन अली, निवासी ब्रह्मनान, थाना अल्लागंज के पीछे, जनपद शाहजहांपुर, उम्र करीब 24 वर्ष।

🔹 बरामदगी का विवरणः-
1. 03 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 60 किलोग्राम 500 ग्राम अवैध गांजा (43 पैकेट), अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख।
2. गांजा तस्करी में प्रयुक्त 01 सुजुकी सियाज कार।

80 सीसीटीवी कैमरों व तकनीकी संसाधनों की मदद से पुलिस ने 24 घंटे में नाबालिग बालिका को सकुशल किया गया बरामद

🔹 गिरफ्तारी का दिनांक/समय/स्थानः-
दिनांक 04.11.2026, समय करीब 20:45 बजे, टीवीएस गोदाम के पास, ग्राम लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *