मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) द्वारा कुल 8 कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरियों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में संचालित कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरियों में अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच हेतु आज दिनांक 23.06.2026 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) द्वारा व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान कुल 08 कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरियों का निरीक्षण किया गया, जिनमें—

1. युवा डिजिटल लाइब्रेरी, रॉबर्ट्सगंज
2. शिफ्ट कम्प्यूटर क्लासेस, रॉबर्ट्सगंज
3. पूनम तनेजा मेमोरियल क्लासेस, ओबरा
4. स्काई कोचिंग सेंटर, ओबरा
5. भाभा कोचिंग सेंटर, ओबरा
6. द विजडम लाइब्रेरी, दुद्धी
7. जया डिजिटल लाइब्रेरी, दुद्धी
8. सक्सेस लाइब्रेरी, दुद्धी का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संस्थानों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य अग्नि सुरक्षा उपायों की जांच की गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा सभी संचालकों को निर्देशित किया गया कि आपातकालीन निकास द्वार सदैव खुले एवं अवरोधमुक्त रखें तथा अग्निशमन उपकरणों को क्रियाशील एवं उपयोग हेतु तत्पर अवस्था में बनाए रखें।

इसके अतिरिक्त संस्थान संचालकों एवं कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित बचाव एवं सुरक्षा उपायों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने हेतु जागरूक किया गया।

पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए राजेश पाठक को किया गया सम्मानित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *