आगामी कृष्ण जन्माष्टमी एवं बारावफात पर्व के दृष्टिगत जनपद के समस्त थानों पर आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठकें

मिडिया हाउस सोनभद्र  – आगामी कृष्ण जन्माष्टमी एवं बारावफात पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आज दिनांक 23.08.2026 को जनपद के समस्त थानों पर संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गईं।

बैठकों में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों एवं दोनों समुदायों के गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर आगामी पर्वों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। अधिकारियों द्वारा सभी से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई।

बैठकों के दौरान पर्वों के अवसर पर आयोजित होने वाले जुलूस, धार्मिक कार्यक्रमों, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा-व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही उपस्थित लोगों से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।

पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा सांप्रदायिक भावनाओं को प्रभावित करने वाली सामग्री का प्रसार न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद अथवा समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

ओ-लेबल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कराने हेतु इच्छुक संस्थाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *