थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा सड़क जाम एवं उपद्रव की घटना में संलिप्त 3 अभियुक्त गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। बीना क्षेत्र में घटित सड़क दुर्घटना के उपरांत कुछ व्यक्तियों द्वारा मृतक का शव बीना बस स्टैंड स्थित मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया गया था, जिससे आवागमन बाधित हो गया तथा लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई थी। इस दौरान भीड़ द्वारा नारेबाजी, शोर-शराबा, उपद्रव एवं सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने जैसी गतिविधियां की गई थीं।
उक्त प्रकरण के संबंध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 122/2026 धारा 191(2), 221(1), 325, 285, 324(4), 3(5) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसकी विवेचना प्रचलित है।
विवेचना, स्थानीय अभिसूचना एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. शुभम दुबे पुत्र स्व० संजय दुबे, निवासी ग्राम घरसड़ी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 25 वर्ष।
2. बलराम ठाकुर पुत्र अशोक ठाकुर, निवासी बीना बस स्टैंड, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 22 वर्ष।
3. शशि कुमार पुत्र सुरेश, निवासी ग्राम घरसड़ी पहाड़ी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 22 वर्ष।थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कानून-व्यवस्था भंग करने, सड़क जाम करने, सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने, उपद्रव फैलाने अथवा लोक शांति प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाती रहेगी। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सोनभद्र पुलिस पूर्णतः प्रतिबद्ध है।










