27 एवं 28 जून को खुले रहेंगे सभी मतदेय स्थल वाले विद्यालय एवं कार्यालय

मीडिया हाउस सोनभद्र – मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में मतदेय स्थलों के संभाजन से पूर्व सभी मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इस उद्देश्य से विधानसभावार सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति पूर्व में जारी कार्यालय आदेशों के माध्यम से की जा चुकी है।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशानुसार सेक्टर अधिकारियों द्वारा 27 एवं 28 जून, 2026 को मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन कार्य के सुचारु संचालन के लिए जनपद के सभी विद्यालय एवं कार्यालय, जहाँ मतदेय स्थल स्थापित हैं, दोनों दिनों में प्रातः 08:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक खुले रहेंगे।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सभी संबंधित विभागों, विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदेय स्थलों का सत्यापन समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित तिथियों पर अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से की समीक्षा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *