गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष विण्ढमगंज संतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना विण्ढमगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अजय मेहता को दिनांक 10.07.2026 को समय 21:20 बजे दशरथ मोड़ तिराहा, हरनाकछार, थाना विण्ढमगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
• गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
नाम : अजय मेहता
पिता का नाम : बृजेश्वर
उम्र : लगभग 38 वर्ष
निवासी : ग्राम कटौधी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
• आपराधिक इतिहास का विवरण-
1. मु0अ0सं0 160/2025, धारा 3/5A/5B/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र।
2. मु0अ0सं0 95/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र।
सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।










