साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति की ₹15,000 की सम्पूर्ण धनराशि कराई गई वापस

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराध एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर शुधीर सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज माधव सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा साइबर फ्रॉड के शिकार एक व्यक्ति की ₹15,000 की सम्पूर्ण धनराशि उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

आवेदक देवेंद्र कुमार निवासी रामगढ़, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र के साथ साइबर ठगी कर ₹15,000 की धनराशि का फ्रॉड कर लिया गया था। शिकायत प्राप्त होने पर थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल पर प्रकरण का तत्काल अवलोकन करते हुए संबंधित बैंक खाते में धनराशि होल्ड कराई गई। तत्पश्चात ट्रांजैक्शन से संबंधित आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंक से ई-मेल एवं पत्राचार के माध्यम से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके फलस्वरूप आवेदक की फ्रॉड हुई सम्पूर्ण धनराशि ₹15,000 उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई। धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा थाना पन्नूगंज पुलिस एवं साइबर टीम के कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

जनहित में अपील-
🔹 किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी जैसे आधार संख्या, पैन, बैंक खाता संख्या, नेट बैंकिंग विवरण, पासवर्ड, ओटीपी, सीवीवी अथवा एटीएम कार्ड संबंधी जानकारी साझा न करें।

🔹 यदि आप साइबर अपराध के शिकार होते हैं, तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा [www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें। साथ ही निकटतम थाना/साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त करें।

चिन्तन शिविर का आयोजन कार्ययोजना पर गहन चिन्तन मंथंन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *