7 नफर वारंटी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

मीडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश सिंह के नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मुकदमों में वांछित 7 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
थाना घोरावल पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन में अभियान चलाकर 7 वारंटी अभियुक्तों को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. बल्लू उर्फ अजय पुत्र कैलाश, निवासी उरमौरा थाना रॉबर्ट्सगंज, हाल पता जुड़ी जमगाई थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 45 वर्ष।
2. राजू पुत्र तनगू, निवासी ग्राम पनौली, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 36 वर्ष।
3. संजय पुत्र तनगू, निवासी ग्राम पनौली, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 32 वर्ष।
4. अंगनू उर्फ रविन्द्र कहार पुत्र हरि, निवासी पड़वनिया, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 30 वर्ष।
5. छोटे लाल कोल उर्फ झमझम पुत्र चोटाठी, निवासी पड़वनिया, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 45 वर्ष।
6. रामजी पुत्र बिहारी उर्फ चिरकुट, निवासी विसरेखी, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 68 वर्ष।
7. अवधेश कुमार पुत्र भूंसी कहार, निवासी ग्राम पनौली, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 27 वर्ष।
सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।










