व्हाट्सएप पर सस्ते दाम में iPhone दिलाने का झांसा देकर ₹17,788 की साइबर ठगी, धनराशि कराई गई वापस,

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा प्रणय प्रसून श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना अनपरा की साइबर हेल्प डेस्क को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
वादी हसीब हुसैन पुत्र नियामत हुसैन, निवासी परासी, के साथ दिनांक 11.08.2025 को अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से कम कीमत में iPhone उपलब्ध कराने का झांसा देकर उसके बैंक खाते से ₹17,788/- की धनराशि साइबर फ्रॉड के माध्यम से निकाल ली गई थी। घटना के उपरांत पीड़ित द्वारा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।
प्रकरण की जांच के दौरान थाना अनपरा की साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण करते हुए संदिग्ध वित्तीय लेन-देन का सफलतापूर्वक ट्रेस किया तथा संबंधित बैंक एवं नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक पत्राचार किया। तत्पश्चात धनराशि को समय रहते होल्ड/फ्रीज कराकर नियमानुसार रिवर्सल की कार्रवाई कराई गई।
साइबर टीम के सतत एवं प्रभावी प्रयासों के फलस्वरूप पीड़ित की फ्रॉड हुई सम्पूर्ण धनराशि ₹17,788/- सफलतापूर्वक उसके मूल बैंक खाते में वापस कराई गई। अपनी धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने सोनभद्र पुलिस एवं थाना अनपरा की साइबर टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्य की सराहना की।
साइबर टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, थाना अनपरा, सोनभद्र।
2. उ0नि0 संतोष दीक्षित थाना अनपरा, सोनभद्र।
3. हे0का0 आनंद मोहन बिन्द, साइबर हेल्प डेस्कथाना अनपरा, सोनभद्र।
साइबर सुरक्षा सलाह
अज्ञात नंबर या लिंक से प्राप्त APK फाइल डाउनलोड/इंस्टॉल न करें।
मोबाइल ऐप केवल Google Play Store या अधिकृत प्लेटफॉर्म से ही डाउनलोड करें।
मोबाइल में Unknown Sources/Install Unknown Apps विकल्प बंद रखें।
किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड या बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
संदिग्ध साइबर गतिविधि होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।









