जिलाधिकारी के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत एवं नगर पंचायत ने संभाली कमान, चला विशेष सफाई अभियान

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश के क्रम में श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके दृष्टिगत शाहगंज (घोरावल) बाजार में विशेष सफाई अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत एवं नगर पंचायत के संयुक्त प्रयास से सड़कों की सफाई, कीचड़ हटाने, नालियों की सफाई तथा जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि कल जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शाहगंज बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल व्यापक स्तर पर विशेष सफाई अभियान संचालित कराने के निर्देश दिए थे। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया था कि श्रावण मास में शिवद्वार आने-जाने वाले कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए तथा मार्ग पूरी तरह स्वच्छ एवं सुगम बनाए जाएं।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी मशीन के माध्यम से सड़कों पर जमा कीचड़ एवं मलबा हटाया जा रहा है। वहीं जिला पंचायत एवं नगर पंचायत की टीमों द्वारा नालियों की सफाई, कूड़ा-करकट का उठान तथा पूरे बाजार क्षेत्र की व्यापक सफाई का कार्य निरंतर कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान को पूरी गुणवत्ता एवं नियमितता के साथ संचालित किया जाए तथा कांवड़ यात्रा अवधि में स्वच्छता एवं आवागमन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

अडानी फाउंडेशन द्वारा तेलगुड़वा गाँव मे वृहद चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *